नाइजीरिया में प्रेयर के वक्त गिरी चर्च की छत: 160 की मौत, गवर्नर बाल-बाल बचे
लागोस. दक्षिणी नाइजीरिया में शनिवार को प्रेयर कर रहे लोगों पर चर्च की छत गिर गई। हॉस्पिटल के डायरेक्टर के मुताबिक, हादसे में 160 लोगों की मौत हो गई है। आकवा इबोम राज्य के उयो में रीनर्स बाइबल चर्च इंटरनेशनल का कंस्ट्रक्शन हो रहा है। वर्कर्स तेजी से काम कर रहे थे, ताकि शनिवार को ऑर्डिनेशन सेरेमनी हो सके। बिशप की उपाधि देने के लिए हो रहा था कार्यक्रम...
- रेस्क्यू ऑफिसर्स के मुताबिक, मलबे से 60 शव निकाले जा चुके हैं। अभी और बॉडी निकलने की आशंका है।
- शनिवार को इस चर्च के फाउंडर अकान वीक्स को बिशप की उपाधि देने के लिए एक समारोह किया जाना था।
- हादसे के वक्त चर्च में गवर्नर उदोम इमैनुएल समेत कई लोग थे। तभी वहां मौजूद लोगों पर लोहे के गार्डर गिरे, फिर छत गिर गई।
- हादसे में इमैनुएल और अकान वीक्स बाल-बाल बच गए।

लापरवाही की जांच शुरू
- सरकार के स्पोक्सपर्सन इकेरेते उदोह ने कहा, "राज्य सरकार पता लगा रही है कि बिल्डिंग बनाने में कोई लापरवाही तो नहीं हुई थी।'
- भ्रष्ट्राचार और रिश्वतखोरी की वजह से नाइजीरिया में घटिया कंस्ट्रक्शन आम बात है। यहां अक्सर बिल्डिंग गिरने की घटनाएं होती रहती हैं।
- नाइजीरिया के सबसे बड़े शहर लागोस में ही 2014 में एक चर्च के गेस्टहाउस की बिल्डिंग गिर गई थी, जिसमें 116 लोगों की मौत हो गई थी।

No comments:
Post a Comment